{"_id":"68c4882acaf177f7c40ab6a0","slug":"gorakhpur-news-need-to-promote-mobile-ticketing-general-manager-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1069056-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टिकटिंग को बढ़ावा देने की जरूरत : महाप्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टिकटिंग को बढ़ावा देने की जरूरत : महाप्रबंधक
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को परिचालन विभाग एवं वाणिज्य विभाग में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और नवीनीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने कहा कि मोबाइल टिकटिंग को बढ़ावा देने का प्रयास होना चाहिए। स्टेशनों पर एक स्टेशन-एक उत्पाद को भी बढ़ावा दें, ताकि स्थानीय उत्पाद को पहचान मिल सके।
महाप्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा प्रदान करना रेलवे की प्राथमिकता है। साथ ही ट्रेनों का बेहतर समय-पालन भी होना चाहिए। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनूप सतपथी ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से जोड़ी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को 96 आधुनिक एलएचबी रेक लगाकर चलाया जा रहा है। अब इस रेलवे में केवल 13 जोड़ी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें ही परंपरागत रेक से चलाई जा रही हैं। इसे भी शीघ्र एलएचबी कोच लगाकर चलाया जाएगा। बैठक में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद्र जायसवाल, परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।