{"_id":"67e6fca5b089002998027cdd","slug":"gorakhpur-news-ne-railway-won-in-womens-category-and-maharana-pratap-hostel-lucknow-won-in-mens-category-gorakhpur-news-c-7-gkp1046-884601-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला में एनई रेलवे और पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप हॉस्टल लखनऊ जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला में एनई रेलवे और पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप हॉस्टल लखनऊ जीते
विज्ञापन
65वीं ऑल इंडिया बाबा शक्ति सिंह वाॅलीबाल महिला/ पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का दूसरा दिन
गगहा। बाबा शक्ति सिंह स्मारक ऑल इंडिया महिला व पुरुष वर्ग वाॅलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल के परिसर में मुकाबले हुए। महिला वर्ग में एनई रेलवे और पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप हॉस्टल लखनऊ ने जीत दर्ज की।
महिला वर्ग का पहला मैच एनई रेलवे गोरखपुर व दक्षिण मध्य रेलवे कोलकाता के बीच खेला गया। कांटे के मुकाबले में एनई रेलवे ने 25- 20, 25- 23, 13-25 और 25-17 से मुकाबले जीतकर दो प्वाइंट अपनी झोली में डाले। वहीं देर शाम पुरुष वर्ग में पूर्वी सीमांत रेलवे और महाराणा प्रताप हॉस्टल लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। चार सेटों में हुए मुकाबले में महाराणा प्रताप हॉस्टल लखनऊ ने 25-18, 25- 22, 21-25 व 31-29 से जीत दर्ज की। रात्रिकालीन मैच उत्तर प्रदेश पुलिस तथा पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि डॉ. बलराम भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। विशिष्ट अतिथि वरुण उपाध्याय ने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ियों का भाईचारा देखने को मिलता है। उपाध्यक्ष गिरजाशंकर सिंह उर्फ तारा सिंह व आयोजन सचिव सुधीर सिंह ने दर्शकों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। उद्घोषणा धर्मेंद्र सिंह व बिट्टन सिंह और संचालन भगवान सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सिंह (बबलू), अश्विनी उर्फ लालू सिंह, अभिनय सिंह टिंकू, अभिमन्यु सिंह, केके सिंह, अजीत सिंह सहित हजारों दर्शकों ने खेल का लुत्फ उठाया।