फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: National convention of ABVP reminds of the glorious history of India: Dr. Virendra

भारत के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन: डॉ. वीरेंद्र

Wed, 27 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: National convention of ABVP reminds of the glorious history of India: Dr. Virendra
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अभाविप के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कुल 5 प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें शिक्षा की गुणवत्ता, शुल्क वृद्धि, अति प्रसंस्कृत व मिलावटी खाद्य पदार्थों के स्थान पर जैविक भोजन का आग्रह, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सधी कूटनीति, मणिपुर हिंसा के संपूर्ण समाधान जैसे गंभीर शैक्षणिक व सामाजिक विषयों पर प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन भारत के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है।
विज्ञापन


वह मंगलवार को प्रेसक्लब में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभाविप विचारों की प्रतिबद्धता और चरित्रवान विद्यार्थी निर्माण का कार्य करने वाला विश्व का सबसे विराट छात्र संगठन है जो अपने स्थापना के 76 वर्ष बाद भी मजबूती से विस्तृत हो रहा है। अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में संस्कार और मूल्यों से परिपूर्ण गुणवत्तायुक्त शिक्षा की बात विद्यार्थी परिषद करती है। कहा कि देश एक सुखद दौर से गुजर रहा है भारत रोजगार प्रदान करने का देश बन रहा है। विद्यार्थी परिषद ने इस अधिवेशन में युवा मंच के माध्यम से समर्थ भारत 2047 के विविध संदर्भों में बात की है। इस दौरान मयंक राय और अनुराम मिश्रा भी मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed