फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nandini changing places again and again...Massage parlor operator became refugee.

Gorakhpur News: बार-बार जगह बदल रही नंदिनी...मसाज पाॅर्लर संचालक बने शरणदाता

Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nandini changing places again and again...Massage parlor operator became refugee.
हुक्का बार प्रकरण: आर्केस्ट्रा, मसाज पार्लर फिर संचालक के संपर्क में आई, पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन

रेशमा और रामगढ़ताल इलाके की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने लिया था नंदिनी का नाम

अनिरुद्ध ओझा की करीबी है नंदिनी, देह व्यापार में लड़कियों को फंसाकर लाती थी
गोरखपुर। हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार में लिप्त रेशमा खान के पकड़े जाने पर नंदिनी का नाम चर्चा में आया तो वह भागती-भागती फिर रही है। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी पहले आर्केस्ट्रा और मसाज पार्लर का काम भी कर चुकी है। अब देह व्यापार में नाम आने पर मसाज पार्लर संचालक उसके शरणदाता बने हुए हैं। संचालकों की मदद से पुलिस से बचने के लिए वह बार-बार ठिकाने बदल रही है। इस प्रकरण के बाद इंस्टाग्राम पर नंदिनी का फोटो भी वायरल हो रहा है। पुलिस को भी यह फोटो मिला है, जिसके आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, नौ फरवरी को रेशमा खान पकड़ी गई, उसने अनिरुद्ध ओझा की सबसे खास सलाहकार के रूप में नंदिनी का नाम बताया। इसके बाद से ही पुलिस उसका बयान लेने के लिए खोज रही है। मसाज पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि नंदिनी नौ फरवरी तक गोरखपुर में ही ठिकाने बदल-बदल कर रह रही थी। वह कुछ दिन बड़हलगंज में रही, वहां एक मसाज पार्लर संचालक ने उसके रहने की व्यवस्था कराई थी। इससे पहले कुछ दिन नंदानगर में एक पुरुष मित्र के पास रही।
विज्ञापन

उसने बताया कि भगत चौराहे पर एक घर में उसने क्वार्टर लिया था। हुक्का बार में छापा पड़ने के बाद से ही वह क्वार्टर छोड़ चुकी है। जहां पर रहती थी, वहां के मकान मालिक भी यह बात नहीं स्वीकार कर रहे हैं कि उनके घर में नंदिनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाज पार्लर में लड़कियां भेजती थी नंदिनी
मसाज पार्लर में काम करने वाले सूत्र ने बताया है कि एक जगह पर एक माह से अधिक लड़कियां काम नहीं करती हैं। मसाज पार्लर में लड़कियां कम पड़ने पर कमीशन लेकर नंदिनी उन्हें वहां भेजती थी। अनिरुद्ध से उसके अच्छे रिश्ते थे। शाहपुर स्थित बिल्डिंग में सबसे ऊपर हुक्का बार चलता था। नीचे फ्लाई इन होटल के कमरों में नंदिनी लड़कियों को लेकर रहती थी। जहां भी जरूरत होती थी, वहां लड़कियां भेजती थी। सूत्र बताते हैं कि मॉडल की तरह दिखने वाली नंदिनी ने कुशीनगर और देवरिया की लड़कियों को मसाज पार्लर में नौकरी दिलाने के नाम पर देह व्यापार में भी धकेला है। फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है।
-------------
एक सप्ताह में चार्जशीट, गिरोह पर लगेगा गैंगस्टर
रामगढ़ताल इलाके की किशोरी के साथ हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में किशोरी के अपहरण के केस में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। इसके बाद नौ जनवरी को हुक्का बार में छापा पड़ा और देह व्यापार की बात सामने आई। रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस की जांच पूरी हो गई है, एक सप्ताह में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो जाएगी। वहीं गिरोह के गुर्गों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। बहुत जल्द गैंगस्टर का केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, रेशमा खान, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

वर्जन
देह व्यापार प्रकरण की जांच चल रही है। आरोपियों के बयान के आधार पर भी कुछ नाम आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। होटल संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, बहुत जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। गिरोह के गुर्गों पर गैंगस्टर भी लगाया जाएगा।

- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

जेल में बंद हैं रेशमा और मुस्कान



नौ फरवरी को रेशमा खान, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जेल की महिला बैरक में रेशमा खान और मुस्कान बंद हैं। जेल के अंदर भी रेशमा सबसे यही कहते फिर रही है कि नंदिनी ही मुख्य सरगना की करीबी थी। वहीं देह व्यापार का काम लड़कियों से कराती थी। हुक्का बार में छापा पड़ने के बाद से ही वह भागी हुई है। दिनभर रील बनाने वाली रेशमा अब जेल में बोर होने लगी है। वह अपनी मां से रिहा कराने के लिए कह रही है। वहीं रेशमा के हाथ पर बने बड़े-बड़े टैटू देखकर बैरक की महिलाएं हैरान हो जा रही हैं। जेल में रेशमा को टैटू वाली लड़की कहकर भी बुलाया जा रहा है। जेल में कम ही दिनों में वह महिला बंदियों की खास बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed