फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Murder was committed by stabbing, Imran-Kamran sentenced to life imprisonment

Gorakhpur News: चाकू मारकर हुई थी हत्या, इमरान-कामरान को आजीवन कारावास

Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Murder was committed by stabbing, Imran-Kamran sentenced to life imprisonment
पांच नवंबर 2019 को चाकू मारकर हुई थी हत्या
विज्ञापन

गोरखपुर। हत्या का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश अवनीश कुमार राय ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार निवासी आरोपी इमरान व कामरान कुरैशी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक को 42 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर आरोपियों को 136 दिन का कारावास अलग से भुगतना होगा।

जानकारी के मुताबिक, जाफरा बाजार कसाई टोला निवासी फरहान खां ने पांच नवंबर 2019 को तहरीर देकर तिवारीपुर थाने में केस दर्ज कराया। फरहान का कहना था कि उनका भाई शाहबाज और उसका दोस्त इमरान कुरैशी साथ गोलघर गए थे। जहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहां से आने के बाद आरोपी इमरान और कामरान हाथ में चाकू लेकर आए और शाहबाज के पेट में मार दिया। फरहान अपने भाई को बचाने आया तो आरोपियों ने उसपर भी चाकू से वार किया। घटना में आई चोट के कारण शाहबाज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed