फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Murder accused Bechan's wife said, 'Husband did not do right'

Gorakhpur News: हत्यारोपी बेचन की पत्नी बोली-पति ने सही नहीं किया

Wed, 25 Dec 2024 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Murder accused Bechan's wife said, 'Husband did not do right'
गोरखपुर। दो भाइयों समेत तीन की हत्या के आरोपी बेचन की पत्नी सोनम भी अपने पति की करतूत से सहमत नहीं है। उसका कहना है कि पति ने सही नहीं किया। भाइयों को जान से नहीं मारना चाहिए था। उनके भी बच्चे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है, लेकिन मरने वाले दोनों देवर का भी स्वभाव अच्छा नहीं था। वे हमेशा पति और उसे मारते-पीटते थे। इस वजह से हमलोग घर पर नहीं रह पाते थे। पति के बाहर जाने पर खेत की फसल काट लेते थे। इसको लेकर कई बार पति से विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

खंभे में बांधकर दोनों भाइयों ने पीटा था...मारकर बदला लिया
पकड़े जाने के बाद चिलुआताल आगजनी मामले के आरोपी बेचन ने पुलिस को सगे भाइयों को मारने की वजह बताई। कहा-सात साल पहले पोल में बांधकर भाइयों ने पीटा था। चौकी की पुलिस ने आकर मुझे मुक्त कराया था। दोनों भाइयों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। सात साल से मेरे मन में बदले की आग सुलग रही थी। भाइयों को जिंदा जलाकर बदला पूरा किया। इसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। बेचन ने बताया कि चार दिसंबर को घर में शादी थी। इसके बाद वह घर पर गया तो दोनों भाइयों ने उसे पीट दिया। इसके बाद छह दिसंबर को गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर काॅलोनी में किराए का कमरा लेकर पत्नी और बच्चों को वहां भेज दिया। 14 दिसंबर को गोरखनाथ क्षेत्र के ही धर्मशाला बाजार से एक लीटर की छह बोतल थिनर (तारपीन का तेल) और दो ताले खरीदे। उसे लाकर अपने कमरे छिपा लिया।
विज्ञापन


भाइयों के दो कमरों में लगाई आग
दहला गांव में स्थित दो मंजिले घर में नीचे तीन अलग-अलग कमरा बेचन, बृजेश और अरविंद का है। पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर की रात जब सभी सो गए, तब बेचन कमरे से बाहर निकला और पहले बृजेश फिर अरविंद के कमरे से बाहर कुंडी लगाकर नया ताला लगाया। इसके बाद दोनों के कमरे में थिनर (तारपीन का तेल) डाला और सिलेंडर का पाइप दरवाजे से अंदर डालकर आग लगा दी। घर पर दूसरे मंजिले पर भांजा पप्पू साहनी और पिता मुन्नीलाल सोए थे। बेचन का यह रूप देखकर भांजा पप्पू छत से कूदकर भाग गया। बेचन के जाने के बाद वह फिर आया और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के बाद बेचन राजेंद्रनगर स्थित किराए के घर में परिवार के साथ रुका था। अगले दिन परिवार को ससुराल पहुंचाकर खुद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान पकड़कर एसपी से मांगी माफी
जेल जाने से पहले पूछताछ के दौरान एसपी उत्तरी के सामने बेचन कान पकड़कर माफी मांगने लगा। वह कहता रहा कि अब ऐसी गलती नहीं करेगा। उससे बहुत बड़ी भूल हो गई।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed