{"_id":"68fa8c15884872935b07c305","slug":"gorakhpur-news-munna-murder-case-neighbors-are-being-questioned-no-clue-found-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1111273-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना हत्याकांड: पड़ोसियों से हो रही पूछताछ, नहीं मिल रहा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना हत्याकांड: पड़ोसियों से हो रही पूछताछ, नहीं मिल रहा सुराग
विज्ञापन
सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद ने परिजनों ने मिलकर दी सांत्वना
कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र में गोड़सरी निवासी मुन्ना निषाद हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस शक के आधार पर पड़ोस के रहने वाले एक युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस को अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे घटना के जल्द पर्दाफाश की उम्मीद हो।
बृहस्पतिवार की शाम सुल्तानपुर के सांसद सुल्तानपुर रामभुआल निषाद ने मृतक के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से मिलकर परिवार को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
बता दें कि बीते 15 अक्तूबर की रात मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक घटना का मकसद ही अस्पष्ट है, क्योंकि जिसकी हत्या हुई है, उसके पास कोई बड़ी संपत्ति नहीं थी। केवल एक कमरा और छोटा सा बरामदा था, और परिवार का गुजर-बसर जूस की दुकान से होता था। ग्रामीण भी हत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं समझ पा रहे हैं।