फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news: Municipal Corporation: Property tax on government and commercial buildings will be revised

नगर निगम: सरकारी और वाणिज्यिक भवनों का रिवाइज होगा संपत्ति कर

Sun, 28 Apr 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news: Municipal Corporation: Property tax on government and commercial buildings will be revised
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में कर वसूली में मिली सफलता के बाद अब इस वित्तीय वर्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत नगर निगम शहर के सभी सरकारी और वाणिज्यिक भवनों का संपत्ति कर रिवाइज करने जा रहा है। इसी क्रम में सरकारी और वाणिज्यिक भवनों को नोटिस देकर उनकी अद्यतन संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन

नोटिस में यह कहा गया है कि सरकारी भवन स्वयं ही अपनी अद्यतन संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध करा दें। उनके परिसर में यदि कोई बिल्डिंग या हिस्सा बढ़ा है तो वे इसकी जानकारी दे दें। इसी के अनुसार उनका संपत्ति कर निर्धारित किया जाएगा। इसे अलावा वाणिज्यिक भवनों का नगर निगम सर्वे करा रहा है। शहर में ऐसे कई वाणिज्यिक भवन हैं, जिन्होंने काफी नया निर्माण करा लिया है जिसकी जानकारी नगर निगम को नहीं है। साथ ही वे पुराने ब्योरे के अनुसार ही कर दे रहे हैं। इसको लेकर नगर निगम शहर के सभी वाणिज्यिक भवनों का सर्वे कर रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर उनके संपत्ति कर को रिवाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

-
पूरा होगा जीआईएस सर्वेक्षण
इस वित्तीय वर्ष में जीआईएस सर्वेक्षण के सापेक्ष बिलिंग होनी है, लेकिन अभी तक 42 वार्डों में ही सर्वे पूरा हो पाया है। नगर अयुक्त ने सभी वार्डों में जीआईएस सर्वेक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिजिटल माध्यम से कर जमा करने पर डिस्कांउट भी मिलेगा। नगर आयुक्त ने डिजिटल कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सभी सुविधाएं, क्यूआर कोड, ऑनलाइन वेबसाइट अड्रेस और अन्य तकनीकी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट...
सरकारी और वाणिज्यिक भवनों का संपत्ति कर रिवाइज किया जाएगा। सरकारी भवनों के अधिकारियों को पत्र भेजकर उनसे अद्यतन संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। वाणिज्यिक भवनों का सर्वे निगम की टीम कर रही है। इसी के आधार पर टैक्स को रिवाइज किया जाएगा।
दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed