फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal Corporation issued notice to meat-fish seller and Maheva Mandi Secretary

Gorakhpur News: मांस-मछली विक्रेता और महेवा मंडी सचिव को नगर निगम ने दिया नोटिस

Sat, 17 May 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal Corporation issued notice to meat-fish seller and Maheva Mandi Secretary
शहर में एक भी मांस, मछली एवं मुर्गा बिक्री करने का लाइसेंस एफडीए से जारी नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में संचालित एक भी मांस-मछली की दुकान के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लाइसेंस जारी नहीं है। ट्रांसपोर्टनगर महेवा मछली मंडी के मंडी सचिव को भी पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। कहा है कि महेवा मछली मंडी में बड़े पैमाने पर मछली का कारोबार हो रहा है, लेकिन किसी भी मछली विक्रेता ने नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं लिया है। यह नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 426, 427, 428 (क) का उल्लंघन है।
दरअसल, नगर निगम मीट, मछली और मुर्गा की बिक्री करने वाले दुकानदारों को लाइसेंस के लिए एनओसी जारी करता है। मछली विक्रेताओं द्वारा न केवल खुले में मछली बेची जा रही है, बल्कि आसपास अत्यधिक गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे गंभीर संक्रामक रोगों का खतरा निरंतर बना हुआ है। नोटिस में मंडी सचिव से मांग की गई है कि सभी मछली विकेताओं को नगर निगम से अतिशीघ्र अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेने के लिए आदेशित करें।
विज्ञापन

उधर, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने पादरी बाजार, जेल बाइपास और फातिमा रोड मिला कर अप्रैल से अब मांस, मछली और मुर्गा बिक्री करने वाले 48 व्यापारियों को नोटिस देकर पशु क्रूरता निवरण अधिनियम 1960, पशु क्रूरता निवारण (वधशाला) नियम 2001, एफएसएसएआई रेगुलेशन 2011 और नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 426,427,428,429, और 431 के उलंघन का नोटिस दिया है। निर्देशित किया कि तत्काल दुकानें बंद कर नगर निगम को अवगत कराए अन्थया नगर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अवैध रूप से हो रही बिक्री
शहर में मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री पूरी तरह अवैध रूप से हो रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अनुसार, किसी भी दुकानदार के पास वैध लाइसेंस नहीं है, न ही जिले में कोई भी स्लॉटर हाउस मौजूद है। नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डाॅ. रोबिन चंद्रा ने कहा कि बिना लाइसेंस और एनओसी के मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री करना अवैध है। लिहाजा ऐसे दुकानों का संचालन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed