{"_id":"6758cd555b15ccd1ae097884","slug":"gorakhpur-news-mp-girls-inter-college-ramduttpur-gets-the-award-for-the-best-institution-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-773944-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमपी कन्या इंटर कॉलेज रमदत्तपुर को मिला श्रेष्ठतम संस्था का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमपी कन्या इंटर कॉलेज रमदत्तपुर को मिला श्रेष्ठतम संस्था का पुरस्कार
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक समारोह के समापन अवसर पर श्रेष्ठतम संस्था का पुरस्कार महायोगी श्रीगोरक्षनाथ स्वर्ण पदक कन्या इंटर कॉलेज रमदत्तपुर को मिला। श्रेष्ठतम परिचारक के लिए ब्रह्मलीन महंत गोपालनाथ स्वर्ण पदक एमपी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के बृजानंद, श्रेष्ठतम कर्मचारी के लिए योगिराज बाबा ब्रह्मनाथ स्वर्ण पदक डीवीएनपीजी कॉलेज के बृजेश विश्वकर्मा, श्रेष्ठतम शिक्षक के लिए योगिराज बाबा गंभीरनाथ स्वर्ण पदक गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) के शिक्षक डॉ. सुमित कुमार को मिला।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं में स्नातकोत्तर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी के रूप में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक डीवीएनपीजी कॉलेज के सागर चौधरी, स्नातक के श्रेष्ठतम विद्यार्थी के रूप में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के निमिष सिंह एवं हाईस्कूल-इंटर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी का महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक एमपी बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस की गौरी गौड़ को दिया गया। इसके अतिरिक्त 12 मेधावियों को विभिन्न विभूतियों के नाम पर नकद राशि सहित स्मृति पुरस्कार और बोर्ड परीक्षा/विश्वविद्यालय परीक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 9 विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी गई। इसके अलावा उत्कृष्टता के आधार पर संस्थाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और 800 विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-- --
डीडीयू के एनसीसी कैडेट को सीएम से मिला सम्मान
फोटो
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट को पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट मंदिरा शर्मा और सीनियर अंडर ऑफिसर शिवम गुप्ता को सर्वोच्च एनसीसी कैडेट चयन प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद कुलपति ने एनसीसी कैडेटों को कार्यालय बुलाकर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।