{"_id":"67cb4dfc9be7b1de380f3e14","slug":"gorakhpur-news-mp-announces-six-member-airport-advisory-committee-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-863456-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांसद ने की छह सदस्यीय एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांसद ने की छह सदस्यीय एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की घोषणा
विज्ञापन
एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन हैं सांसद रविकिशन शुक्ल
गोरखपुर। सदर सांसद रविकिशन शुक्ला ने शुक्रवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए छह सदस्यीय एडवाइजरी कमेटी की घोषणा की। सांसद इस कमेटी के चेयरमैन हैं। इस पहल से एयरपोर्ट और आम नागरिकों को फायदा होगा। यह कमेटी यात्रियों की सुविधाओं के लिए से सतत प्रयत्नशील रहेगी।
सांसद रविकिशन ने कहा कि एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी में छह सदस्य रहेंगे। यह सदस्य लोगों की सुविधाओं के लिए नई योजनाओं पर काम करेंगे, साथ ही लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान करेंगे। कमेटी में सांसद रवि किशन शुक्ला चेयरमैन, विधायक विपिन सिंह उपाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश अग्रवाल सदस्य, मनीष कुमार सिंह सदस्य, आलोक अग्रवाल सदस्य और वैभव सराफ सदस्य के रूप हैं।
एयरपोर्ट निदेशक आरके परासर ने बताया कि सांसद रविकिशन शुक्ला के प्रयासों से एयरपोर्ट लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। सांसद की पहल से यहां 24 उड़ानें हो रही हैं। नई कमेटी से कई और सुविधाएं बढ़ेगी। सहायक महाप्रबंधक विजय कौशल ने कहा कि सांसद रवि किशन शुक्ला के नेतृत्व में नई कमेटी गोरखपुर एयरपोर्ट को नई दिशा देगी।