फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Motor boat stuck in the swollen Saryu due to technical fault in the engine

Gorakhpur News: इंजन में तकनीकी खराबी के चलते उफनाई सरयू में फंसी मोटर बोट

Wed, 13 Aug 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Motor boat stuck in the swollen Saryu due to technical fault in the engine
बड़हलगंज में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर सरजू में फंसे ग्रामीणों को निकालते हुए । 
तीन घंटे थमी रहीं सभी की सांसें...कुछ ने तो छोड़ दी थी जीने की आस
विज्ञापन

बड़हलगंज : एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन कर 23 ग्रामीणों को सकुशल बाहर निकाला
बड़हलगंज। बाढ़ प्रभावित गोनहा गांव के पास सोमवार रात 23 ग्रामीणों को ले जा रही प्राइवेट मोटर बोट इंजन में तकनीकी खराबी से सरयू नदी की बीच धारा में फंस गई। तेज बहाव के चलते मोटर बोट कई बार डगमगाई और उस पर सवार लोगों की सांसें थम गई। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात लखनऊ से पहुंची राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तीन घंटे के रेस्क्यू में सभी को बीच बाहर निकाला।
एसडीएम अमित जायसवाल ने बताया कि दोहरीघाट के रसूलपुर मोर्चा के सूरजपुर गांव निवासी प्रदीप यादव ने फोन कर बताया कि गोनहा गांव के पास उनके गांव रसूलपुर मोर्चा से मोटर बोट से गए 23 लोग और 12 जानवर सरयू नदी की धारा में फंस गए हैं। जानकारी पर रात करीब 9:58 बजे सूचना एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के सेनानायक डॉ. सतीश कुमार के निर्देशन में एक टीम देर रात मौके पर पहुंची। टीम ने रात 1:15 बजे से रेस्क्यू शुरू कर दिया। घुप अंधेरा, तेज बहाव और विपरीत मौसम में भी टीम नदी की बीच धारा में पहुंच गई। जहां टीम ने इंफ्लेटेबल बोट्स, लाइफ जैकेट्स, लाइफ रिंग्स, फ्लड लाइट्स, थर्मल टॉर्च, रस्सियां, इंजन रिपेयर टूल्स और संचार उपकरण की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बोट में सवार लोगाें का कहना था कि उन्हाेंने बचने की उम्मीद छोड़ दी थी। बस भगवान से प्रार्थना ही कर रहे थे। जब एसडीआरएफ की टीम बोट से पास पहुंची तब जाकर उम्मीद जगी कि हम लोग सुरक्षित बच जाएंगे।
विज्ञापन

--
इन्हें किया गया रेस्क्यू

अवधेश यादव, विजय साहनी, रामू, शैलेश, रविश, सुधाकर यादव, राधे यादव, अमित यादव, रमेश यादव, शुभम यादव, विनय यादव, लाल बहादुर शास्त्री, किशन, शिवम, मनीष, छोटू, अर्पित, आर्यन, सत्यम यादव, विनोद यादव, सूर्यभान यादव, सुनील यादव, प्रदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed