फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mother attacked with an ax after she accused the girl of molesting her.

Gorakhpur News: युवती से छेड़छाड़ का उलाहना देने पर मां को फरसा लेकर दौड़ाया

Wed, 19 Feb 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mother attacked with an ax after she accused the girl of molesting her.
कैंपियरगंज का मामला, खेत में घास उखाड़ने गई थी युवती
विज्ञापन

कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव में अपने खेत में घास उखाड़ने गई युवती को एक युवक गलत नीयत से छेड़खानी की। युवती की मां युवक के घर उलाहना देने गई तो उसने फरसा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो वह भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी को शाम 5.30 बजे खेत में घास उखाड़ने गई थी। गांव के युवक ने अश्लील हरकत की। युवती किसी तरह उसके चंगुल छूटकर अपने घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती बताई। पीड़िता का आरोप है कि मां आरोपी के घर उलाहना देने गई तो युवक ने घर से फरसा निकाल कर मारने के लिए दौड़ा लिया। डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वह अपने घर का दरवाजा बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

----------------
तीन युवकों पर दो बहनों को भगाने का आरोप
कैंपियरगंज। एक गांव की दो बहनों को बगल के गांव के मनबढ़ के शह पर तीन युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए। बेटियों का पता लगाने मां मनबढ़ के घर गई तो जातिसूचक गालियां देते हुए मारने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 फरवरी को रात 11 बजे से 17 व 14 वर्षीय दो बेटियां लापता हैं। काफी खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चल रहा है। कैंपियरगंज पुलिस ने सूरस निवासी राजेश, संजय व लक्ष्मीपुर प्रथम टोला मुंशी निवासी जितन यादव, उसकी पत्नी व परिवार के अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed