फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Monsoon is active again from today, there will be heavy rain for four days

Gorakhpur News: आज से मानसून फिर सक्रिय, चार दिन होगी झमाझम बारिश

Thu, 21 Aug 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Monsoon is active again from today, there will be heavy rain for four days
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद सक्रिय हुआ मानसून
विज्ञापन

गोरखपुर। पिछले चार दिनों से गोरखपुर और आसपास कमजोर पड़ा मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 21 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 22 से 25 अगस्त के बीच ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट आने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने दो उत्तरोत्तर निम्न दबाव क्षेत्रों एवं उनके गमन पथ के प्रभाव से मानसून द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई थी। इसी कारण प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। यह मौसम तंत्र धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और मानसून द्रोणी पुनः उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति में लौट रही है।
विज्ञापन

साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के संभावित संगम और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण पूर्वांचल में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। 26 अगस्त से बारिश में फिर कमी आने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed