फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Monsoon becomes active in eastern UP, drizzle likely for three days from today

Gorakhpur News: पूर्वी यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, आज से तीन दिन रिमझिम बारिश के आसार

Sun, 27 Jul 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Monsoon becomes active in eastern UP, drizzle likely for three days from today
शनिवार को पूरे दिन चली 20 किमी की रफ्तार वाली झोंकदार हवाएं
विज्ञापन

गोरखपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से पूर्वांचल में एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। शनिवार को पूरे दिन 20 किमी रफ्तार वाली झोंकेदार हवा चली। इससे दोपहर में तेज धूप के बावजूद तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। अब तीन दिन रिमझिम बारिश की उम्मीद है।
इस बार समय पर आने के बावजूद मानसून ने पूर्वी यूपी के गोरखपुर-बस्ती मंडल के किसानों को निराश किया है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग ने पिछले साल के मुकाबले इस साल पहले सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि जुलाई में अभी तक 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से मौसम में थोड़ा बदलाव दिख रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश व ठंडी हवा के चलते बृहस्पतिवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। शनिवार की सुबह तेज धूप निकली, लेकिन पुरुवा हवा के चलते तपिश कम हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा झोंकेदार हवाओं का असर भी बढ़ चला। इस वजह से दोपहर में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक पूर्वी यूपी के अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौमस विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्वांचल में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। उम्मीद है कि लगातार तीन दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। इससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed