फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Monkey created havoc...injured many women

Gorakhpur News: बंदर ने मचाया उत्पात...कई महिलाओं को किया जख्मी

Tue, 15 Oct 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 15 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Monkey created havoc...injured many women
महावीर छपरा। क्षेत्र में एक बंदर ने पिछले कुछ दिनों से उत्पात मचा रखा है। अभी तक वह कई महिलाओं को घायल कर चुका है। बंदर के उत्पात की वजह से सेवई चौराहे से लेकर भौवापार स्थित मुंजेश्वर नाथ मंदिर तक लोगों खासकर महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। जिम्मेदारों को सूचना देने के बाद भी अभी तक उसे पकड़ा नहीं गया है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेवई चौराहे व भौवापार मंदिर पर करीब चार दिनों से एक बंदर ने उत्पात मचाया हुआ है। यह ज्यादातर महिलाओं पर ही हमला कर रहा है। चार दिनों में करीब 12 से अधिक महिलाएं घायल हो चुकी हैं। उसका उत्पात दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि महिलाएं अब पूजा के लिए मंदिर आने से कतराने लगी हैं।
विज्ञापन

भौवापार स्थित मुंजेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी संजय गिरी ने बताया कि बंदर के उत्पात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों के साथ बैठ रहा, महिलाओं को दौड़ा ले रहा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बंदर महिलाओं को देखकर हमलावर हो रहा है, जबकि पुरुषों के साथ बैठकर आराम से खान-पान कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि इस उत्पाती बंदर को जल्द से जल्द पकड़कर ले जाया जाए, नहीं तो आने वाले समय में बहुत से लोगों को काटकर घायल कर देगा।


झुंड से निकाले जाने की वजह से हमलावर
गोरखपुर चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बंदरों में अल्फा जानवर (प्रमुख पुरुष) ही समूह का नेतृत्व करता है। कई बार वर्चस्व की लड़ाई में हारने वाले बंदर को झुंड से बाहर भी कर दिया जाता है। अकेला होने की वजह से उसके अंदर चिड़चिड़ेपन का भाव आ जाता है। ऐसी स्थिति में कई बार वह महिलाओं पर ज्यादा हमलावर होता है। इसके अलावा यदि इंसान बंदरों पर हमला कर दें तो वह जवाब में हमला करते हैं। इनसे दूरी बनाए रखना ही सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed