{"_id":"6897a3421a4d2234530ea798","slug":"gorakhpur-news-money-was-extorted-in-the-name-of-land-deed-and-beating-was-also-done-gorakhpur-news-c-7-jam1015-1032050-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन का बैनामा के नाम पर हड़पे रुपये, पिटाई भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन का बैनामा के नाम पर हड़पे रुपये, पिटाई भी की
विज्ञापन
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन और मकान की बिक्री में धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में मोहम्मद हुसैन धनधरा, मोहम्मद इब्राहीम निवासी परसोहिया और हरिद्वार निवासी शोहतरगढ़ के विरुद्ध शुक्रवार को केस दर्ज किया है।
गोरखपुर के वार्ड हुमायूंपुर निवासी मोहम्मद मुजतबा हैदर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शोहरतगढ़ में जमीन लेने के लिए तीन वर्ष पहले आरोपियों से मुलाकात हुई। इन लोगों कहा कि एक मकान व 13 मंडी जमीन बिकाऊ है। वही खरीद लीजिए। इसके बाद जमीन के स्वामी हरिद्वार निवासी नगर पंचायत शोहतरगढ़ से मुलाकात कराई। पूरी जमीन की कीमत 46 लाख रुपये तय हुई और जमीन व मकान एग्रीमेंट भी हो गया। इसके बाद बैंक खाते व चेक के माध्यम 20 लाख रुपये विक्रेता हरिद्वार को दिए। शेष राशि 26 लाख रुपये बैनामा रजिस्ट्री होने के बाद तय हुई। इसके बाद जमीन बैनाम में आनाकानी शुरू हो गई। रुपये मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी।