{"_id":"68acbfbfc9fca7c6d80be596","slug":"gorakhpur-news-mmmut-convocation-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1049617-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
21 मेधावियों को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल प्रदान करेंगी 45 स्वर्ण पदक
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होगा। समारोह को लेकर सोमवार को पूर्वाभ्यास किया गया। देर रात सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। दीक्षांत में कुल 1473 छात्र-छात्राओं को डिग्री और उपाधि प्रदान की जाएगी।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसरो के अध्यक्ष व भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और पॉवर ग्रिड कॉरपोरशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक व पुरातन छात्र युगेश दीक्षित विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत में कुल 21 मेधावियों को कुल 45 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें तीन कुलाधिपति पदक, 19 कुलपति पदक और 23 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं। मेधावियों में 11 छात्र एवं 10 छात्राएं शामिल हैं। सभी पाठ्यक्रमों में द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।