फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Miscreants who came in Fortuner opened fire on car rider, youth injured

Gorakhpur News: फॉर्च्यूनर से आए बदमाशों ने कार सवार पर चलाई गोलियां, युवक घायल

Sat, 11 Jan 2025 08:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Miscreants who came in Fortuner opened fire on car rider, youth injured
गगहा के बड़गो निवासी घायल अभिषेक पाठक आठ साल बाद बैंकाक से गांव आए थे वापस
विज्ञापन

गांव के ही युवक से बैंकाक में रुपये की लेन देन को लेकर चल रहा था विवाद
घायल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, गगहा पुलिस कर रही जांच पड़ताल
चिल्लूपार। गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो तिराहे पर शुक्रवार शाम में दो फॉर्च्यूनर से आए बदमाशों ने कार सवार युवक को गोली मार दी। हाथ, पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके कार की चाबी लेकर भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल युवक दो दिन पहले ही बैंकाक से लौटा है।
मूलरूप से गोला के कोड़ारी गांव के रहने वाले अभिषेक उर्फ अप्पू पाठक (34) करीब आठ वर्ष पहले बैंकाक चले गए थे। वहीं पर शादी कर परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि अप्पू बैंकाक में सूद का धंधा भी करते हैं। बड़हलगंज के रहने वाले एक युवक से बैंकाक में ही लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी युवक गोरखपुर चला आया और अभिषेक बैंकाक में ही रहने लगे। दो दिन पहले बैंकाक से गोरखपुर आने की जानकारी के बाद आरोपी युवक ने अभिषेक से संपर्क किया और धमकी दी थी। शुक्रवार को अभिषेक अपने गांव दादी से मिलने के लिए गए थे। वापस दोस्त के कार से लौट रहे थे। बड़गो तिराहा से पहले दो फॉर्च्यूनर से आए बदमाश रोकने का प्रयास करने लगे। अभिषेक ने गाड़ी भगाई, लेकिन तभी एक फाॅर्च्यूनर ने ओवरटेक कर रोक लिया। अभिषेक के कार रोकते ही पांच से सात की संख्या में युवक उतरे और फिर दरवाजा खोलकर अंदर जाकर एक बदमाश ने गोली मार दी।
विज्ञापन

---------------
वर्जन
युवक को कार सवार बदमाशों ने गोली मारी है। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। पीड़ित के तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed