फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants shot a BSc student in Ramgartal, Gorakhpur. one in custody

Gorakhpur News: बीएससी छात्र को बदमाशों ने मारी गोली, एक हिरासत में- दो दिन पहले का विवाद तो नहीं बना जानलेवा?

Tue, 23 Sep 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Sep 2025 01:30 AM IST
सार

अमन के पिता मनोज मौर्या खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने पड़ोसी युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के समय वे नौतनवां में खेत देखने गए थे और सूचना मिलते ही घर लौटे। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Miscreants shot a BSc student in Ramgartal, Gorakhpur. one in custody
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पथरा बड़गो गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने बीएससी के छात्र अमन मौर्या (25) को दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अमन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई बताई जा रही है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमन के पिता मनोज मौर्या खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने पड़ोसी युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के समय वे नौतनवां में खेत देखने गए थे और सूचना मिलते ही घर लौटे। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र का अपने पड़ोसी से दो दिन पहले विवाद हुआ था। पुलिस इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देख रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी और रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और छात्र के होश में आने का इंतजार है, ताकि वह बयान दर्ज करा सके।

घायल छात्र का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी: योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed