{"_id":"68b8ac7bf24183674f00108a","slug":"gorakhpur-news-mgs-vedvrat-and-jubilees-prasiddha-nath-won-gold-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1056-1059772-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमजी के वेदव्रत और जुबली के प्रसिद्ध नाथ ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमजी के वेदव्रत और जुबली के प्रसिद्ध नाथ ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के संयोजन में माध्यमिक विद्यालयी महानगर तहसील स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारतोलकों ने वजन उठाकर अपनी ताकत और शक्ति का परिचय दिया। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग 65 किलो भारवर्ग में एमजी इंटर कॉलेज के वेद व्रत राय ने 50 किलो वजन उठाकर के गोल्ड मेडल जीता। जबकि 79 किलो भार वर्ग में जुबली इंटर कॉलेज के प्रसिद्ध नाथ ने क्लीन एंड जर्क में 100 किलो वजन उठाकर के प्रथम स्थान प्राप्त किया।
56 किलो भार वर्ग में एमपी के प्रिंस निषाद, 60 किलो भाग वर्ग में एमपी के ही अनिकेत चौहान को प्रतिद्वंद्वी न होने के कारण प्रथम स्थान मिला। अंडर-19 बालक वर्ग 65 किलो भार वर्ग में डीबी इंटर कॉलेज के अजय भट्ट ने क्लीन एंड जर्क की ओर से 90 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जुबली के नीतीश कुमार 79 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के अंडर-17 44 किलो भार वर्ग में तूलिका, 48 किलो में सिमरन सिंह 58 किलो में पायल यादव, 77 किलो में डीएवी की नीतू कुमारी को प्रतिद्वंद्वी न होने कारण वाॅक ओवर दिया गया।
विज्ञापन
इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुभाष राय ने किया। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव, डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, पूर्व राष्ट्रीय एथलीट रामचंद्र यादव, पीएन सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, सुशील त्रिपाठी, सूर्यकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन