फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Men absconding from the village, doors of houses being closed due to the sound of vehicles

Gorakhpur News: गांव से पुरुष फरार, गाड़ियों की आवाज पर बंद हो जा रहे घरों के दरवाजे

Tue, 26 Nov 2024 05:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Men absconding from the village, doors of houses being closed due to the sound of vehicles
सिकरीगंज (गोरखपुर)। पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद कनौली गांव से पुरुष फरार हो गए हैं। आलम यह है कि गांव के आस-पास से गाड़ियों की आवाज आने पर दरवाजा बंद कर महिलाएं खुद को घर के अंदर कैद कर ले रही हैं। पूरे गांव में सन्नाटा है, गांव में पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। कोई भी सूचना मिलने पर पुलिस घरों की तलाशी भी ले रही है।
विज्ञापन


सोमवार को सिकरीगंज इलाके के कनौली गांव में किसी भी घर में एक भी पुरुष नहीं दिखा। गांव में घरों के अंदर से महिलाएं झांकती दिखीं। छत पर भी जाने से वे कतरा रही थीं। गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और पथराव हुआ था। सोमवार को दोनों ही पक्षों के कई घरों में ताला लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में श्रवण यादव समेत 15 नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। श्रवण यादव को रविवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे दिन उसके घर पर ताला लटका था, बाकी सदस्य फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा का मोबाइल तलाशती रही पुलिस
श्रवण यादव के घर के बाहर एक छोटे से कमरे में उसकी बुजुर्ग मां शांति देवी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि बार-बार पुलिस आ रही है। रविवार की देर रात पुलिस घर पर आई थी। कोई नहीं मिला तो उनसे दरोगा के मोबाइल के बारे में पूछा गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें इस उम्र में कम दिखाई देता है, उन्होंने कहीं मोबाइल नहीं देखा। उनकी बहू वीडियो बना रही थी, बस इतना कुसूर था, इसपर दरोगा गुस्सा गए। यह कहते-कहते शांति देवी रोने लगीं। कहा कि पुलिस के डर से घर की जवान बेटियां और बहू इधर-उधर भटक रही हैं। पुरुषों को पकड़कर पुलिस जेल भिजवा रही है। ऐसे में अब कौन गांव में रहेगा।


दरोगा पर महातम यादव का पक्ष लेने का आरोप
दुघरा चौकी इंजार्च राकेश कुमार पर दूसरे पक्ष महातम यादव का पक्ष लेने का आरोप लगा था। इससे दूसरा पक्ष श्रवण यादव नाराज था। सोमवार को महातम यादव के घर भी ताला लटका था। आस-पास के लोग कुछ भी बताने से मना कर दिए। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रवेश मौर्या से मोबाइल से बात हुई। उन्होंने बताया कि दो दिन से वह बाहर आया हूं, मारपीट की जानकारी मिली है। घटना क्यों हुई, इस बारे में नहीं पता है।

गाली देकर छीन लिया मोबाइल फोन
हमले में घायल दरोगा राकेश कुमार बीआरडी मेडिकल काॅलेज के सर्जरी वार्ड नंबर आठ के बेड नंबर 38 पर भर्ती हैं। अमर उजाला से बात करते हुए सोमवार को दरोगा ने बताया कि रविवार को मारपीट की सूचना पर कनौली गांव पहुंचा। वहां जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चल रहे थे। सिपाही के साथ मौके पर पहुंचकर अपना मोबाइल निकालकर मारपीट का वीडियो बनाने लगा। तभी एक पक्ष के लोगों ने गाली देते हुए उनका मोबाइल छीन लिया और उन्हें घर के अंदर उठा ले गए। अंदर जमकर पीटा गया। इसमें उनके दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई। अंदरूनी चोटें भी आई हैं। इसके बाद उन्हें याद नहीं है कि कब अस्पताल पहुंचे। अभी तक उनका मोबाइल भी नहीं मिला।


पांचवां आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को बंधक बनाने के मामले में चार आरोपी महातम यादव, श्रवण यादव, नीरज यादव और राजन यादव को रविवार रात में गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को गांव के ही विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पांचों आरोपियों को सोमवार को जेल भिजवा दिया।
-------------
कोट-
पुलिस पर हमले के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed