फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Mega block: North line closed for 10 hours, 40 trains cancelled

मेगा ब्लॉक : नार्थ लाइन 10 घंटे बंद, 40 ट्रेनें रहीं निरस्त

Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Mega block: North line closed for 10 hours, 40 trains cancelled
गोरखपुर जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग के लिए लिया गया है मेगा ब्लॉक
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे के मेगा ब्लॉक के 17वें दिन गोरखपुर स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त रहीं। इस दौरान नार्थ लाइन बंद रही। बाहर से आने वाली ट्रेनें भी देर से पहुंचीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के निरस्त होने से स्टेशन पर सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। बिहार से आने वाली ट्रेनों का संचलन प्लेटफार्म एक और दो से किया गया। ट्रेन से यात्रा की उम्मीद टूटने के बाद ज्यादातर यात्रियों ने बस स्टेशनों का रुख किया।
सोमवार को रेलवे प्रशासन ने सुबह 10 से रात आठ बजे तक 10 घंटे का ब्लॉक लिया। बाहर से आने वाली ट्रेनों को साउथ लाइन से निकाला गया। ब्लॉक के दौरान यार्ड रिमॉडलिंग के साथ ही तीसरी लाइन बिछाने के अलावा प्वाइंट बनाने के काम किए गए। ब्लॉक के दौरान सभी प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहा। 17वें दिन पैसेंजर और एक्सप्रेस समेत 40 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं। जबकि कई ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहा। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


देर से आई वैशाली और संपर्क क्रांति
मेगा ब्लॉक के कारण बिहार से आने वाली ट्रेनें देर से पहुंचीं। शाम चार बजे दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा 35 मिनट की देरी से रवाना हुई। शाम पांच बजे दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस तय समय से एक घंटा दो मिनट की देरी से प्लेटफाॅर्म एक पर पहुंची और एक घंटा आठ मिनट की देरी से रवाना हुई। काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रवाना हुई। दिल्ली जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी 10 मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
गोरखपुर।
ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे स्टेशन सुनसान रहा। बांद्रा और कामाख्या समेत कुछ ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म तीन से निकाला गया। अपराह्न तीन बजे के बाद वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति और सप्तक्रांति एक्सप्रेस से यात्रा के लिए यात्री स्टेशन पहुंचने लगे। इस बीच देर से पहुंची वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो ट्रेन के जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ट्रेन के शौचालय तक में लोगों का कब्जा था। इस बीच कुछ यात्री ही ट्रेनों में चढ़ सके, ज्यादातर रोडवेज बस स्टेशन रवाना हो गए।

दिल्ली जाने वाले विजय कुमार ने बताया कि सोचा था कि वैशाली से दिल्ली चले जाएंगे, लेकिन जनरल कोच में भीड़ इतनी अधिक थी कि ट्रेन में घुस ही नहीं पाया। अब रोडवेज बस पकड़ने जा रहे हैं। रामप्रवेश ने बताया कि टिकट की बुकिंग कराई थी, लेकिन लंबी वेटिंग के कारण कंफर्म नहीं हो सका। अब जनरल कोच से दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। बिहार संपर्क क्रांति में जगह नहीं मिली, अब वैशाली का इंतजार कर रहे हैं। अगर उसमें भी जगह नहीं मिली तो वापस घर चले जाएंगे। ब्लॉक खत्म होने के बाद दिल्ली जाएंगे।

.....................



आज नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

- 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस

- 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस
- 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस
-15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

- 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- 15105/15106 छपरा-नौतनवां-छपरा एक्सप्रेस

- 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस

- 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
- 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस
- 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed