फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Media should be completely cautious in reporting cyber crime: SP City.

साइबर क्राइम की रिपोर्टिंग में पूरी सतर्कता बरते मीडिया : एसपी सिटी

Mon, 17 Feb 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Media should be completely cautious in reporting cyber crime: SP City.
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा किए सुझाव
विज्ञापन


गोरखपुर। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की ओर से साइबर क्राइम से बचाव में मीडिया की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साइबर अपराध के मामलों की रिपोर्टिंग में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य अतिथि एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि मीडिया को साइबर क्राइम की रिपोर्टिंग में पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। तथ्यपरक और सटीक जानकारी ही लोगों को जागरूक कर सकती है। अफवाहों से बचते हुए सही सूचनाएं दी जाएं, तभी साइबर अपराध पर लगाम लगाई जा सकेगी। प्रो. अजेय गुप्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में साइबर अपराध और अधिक जटिल होंगे। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह, मुख्य आरक्षी शशि शंकर राय और शशिकांत जायसवाल ने साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। वक्ताओं ने साइबर अपराध की रोकथाम में मीडिया की जिम्मेदारी पर विचार साझा किए। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष डा. अरविंद कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन गजेंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कमलेश त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना प्रशांत श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह, रितेश मिश्र, एसपी सिंह, अजीत यादव, शेष पांडेय, कमलेश सिंह, कुंदन उपाध्याय, नवनीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed