फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Matchstick gun...no need for bullets, the matchstick will cause the explosion

Gorakhpur News: माचिस गन...गोली की जरूरत नहीं, तीली से होगा धमाका

Wed, 08 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Matchstick gun...no need for bullets, the matchstick will cause the explosion
बाजार में दिवाली को लेकर आए हैं बहुत सारे गन, दिल्ली से मंगाया जा रहा माल
विज्ञापन


छोटे से बड़े साइजों में थोक में 30 रुपये से लेकर 120 रुपये तक है दिवाली का गन

गोरखपुर। दिवाली में इस बार धमाका करने के लिए दिल्ली से व्यापारी माचिस गन मंगाकर थोक में बेच रहे हैं। यह गन देखने में बहुत खूबसूरत है। यह गोली से नहीं माचिस की तीली से धमाका करेगी।

दिवाली को लेकर थोक व्यापारी बाजार में गन की कई वेराइटी मंगा चुके हैं। छोटे से लेकर बड़े विभिन्न प्रकार की साइजों में गन लोगों को आकर्षित कर रही है। इसमें ज्यादातर गन बिना गोली के हैं वो माचिस की तीली से धमाका करने वाले हैं। इसमें खर्च बस गन खरीदने में हैं इसके बाद एक रुपये के माचिस से यह लगभग 25 से 30 बार धमाका करेंगी। थोक बाजार में इस गन की कीमत 50 से लेकर 120 रुपये तक है। वहीं फाइव स्टार नाम की छोटी गन भी बाजार में है जो थोक में 30 से लेकर 50 रुपये तक व इससे ज्यादा दाम पर बिक रही है। इसमें रिंग कैप वाली गोली लग रही है जो रिवाल्वर की तरह चल रही है। इसकी गोली का पैकेट 15 रुपये पीस बिक रहा है। वहीं चिटपुटिया आवाज करने वाली पुरानी गन का भी क्रेज समाप्त नहीं हुआ है। यह गन 30 से लेकर 50 रुपये तक बाजार में बिक रही है। इसमें लगने वाली चिटपुटिया थोक में 65 रुपये बंडल मिल रही है। एक बंडल में लगभग 10 सेट चिटपुटिया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे लगभग तीन करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
कोट
इस दिवाली ज्यादातर माचिस से धमाका करने वाली गन की मांग ज्यादा है। यह माल दिल्ली से मंगाया जा रहा है। इसके साथ ही चिटपुटिया वाली गन भी बिक रही है।
- शोएब अहमद, दुकानदार पांडेयहाता
--
कोट
दिवाली में अभी से ही गन की बिक्री बढ़ गई है। साहबगंज मंडी से आसपास के जिलों में भी माल जा रहा है। फुटकर दुकानदार बस एक सप्ताह बाद ही दुकान लगा लेंगे। इससे जिले में लगभग तीन करोड़ का व्यापार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहित गुप्ता, व्यापारी, साहबगंज मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed