फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Masked men snatched the camera of the cameraman and fled, case registered

Gorakhpur News: कैमरामैन का कैमरा छीनकर भाग गए नकाबपोश, केस दर्ज

Fri, 09 May 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Masked men snatched the camera of the cameraman and fled, case registered
गुलरिहा थाने में दो अज्ञात नकाबपोश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

गुलरिहा। हरसेवकपुर नंबर दो में सोमवार की देर रात शादी समारोह से फोटो खींचकर लौट रहे कैमरामैन का बैग छीनकर दो नकाबपोश भाग गए। बैग में कैमरा, फ्लैश, दो लेंस, एलईडी, मेमोरी कार्ड और एक मोबाइल था। पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के अंकित गुप्ता शादी-विवाह में फोटो खींचते हैं। अंकित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम शाहपुर के बिछिया में एक शादी समारोह में फोटो शूट करने गया था। आरोप है कि रात करीब दो बजे सहयोगी मुकेश के साथ बातचीत करते हुए बाइक से वापस घर जा रहा था। रास्ते में गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला नरिया के पास दो अज्ञात नकाबपोश युवक आए और बैग छीनकर भाग निकले। बैग में कैमरा, फ्लैश, दो लेंस, एलईडी, मेमोरी कार्ड और एक मोबाइल था। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जितेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed