फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Married woman dies after consuming poisonous substance

Gorakhpur News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Married woman dies after consuming poisonous substance
चिलुआताल इलाके का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

चिलुआताल। जंगल नंदलाल सिंह टोला हमीनपुर में शुक्रवार देर शाम एक विवाहिता रिंकू उर्फ अंजू (24) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन- फानन इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जंगल नंदलाल सिंह टोला हमीनपुर निवासी भागवत निषाद की पुत्र वधू रिंकू उर्फ अंजू (24) पत्नी विक्की ने शुक्रवार को देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। रिंकू उर्फ अंजू की शादी चार वर्ष पूर्व विक्की के साथ हुई थी। जिससे एक बेटी पैदा हुई है। पति चेन्नई में रह कर काम करता है। घर पर उसके पिता भागवत निषाद, माता मंजू देवी और भाई राजू व आकाश घर पर रहते हैं। बहन संजना की शादी हो चुकी है। चिलुआताल थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि विवाहिता ने जहर क्यों खाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed