{"_id":"678247de3ae29a5afe0350ee","slug":"gorakhpur-news-married-after-rape-case-was-registered-then-ran-away-with-another-girl-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-805616-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म का केस दर्ज होने पर की शादी, फिर दूसरी लड़की लेकर भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म का केस दर्ज होने पर की शादी, फिर दूसरी लड़की लेकर भाग गया
विज्ञापन
गोरखनाथ थाने में महिला ने युवक पर दर्ज कराया केस, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद युवक ने एक वर्ष पहले शादी तो कर ली, लेकिन फिर दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। पत्नी ने आपत्ति की तो आरोपी के घरवाले दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि गोरखनाथ के मोहल्ले में रहने वाला युवक उसके साथ लिव इन में रहा, लेकिन शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने गोरखनाथ थाने में 2023 में दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी कर ली। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे।
इसी बीच आरोपी मोहल्ले की ही एक अन्य किशोरी को लेकर भाग गया। मामले में उसके खिलाफ गोरखनाथ थाने में केस दर्ज है। पति और किशोरी के भागने के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से भगा दिया। 17 दिसंबर को घर के बड़े बुजुर्गों ने आपस में बातचीत करने को बुलाया। तब आए ससुराल वालों ने फिर दहेज की मांग की और दहेज नहीं मिलने पर साथ रखने से इनकार कर दिया।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ