{"_id":"6651341dd0d722ce170e8ec8","slug":"gorakhpur-news-many-vehicles-including-two-tankers-and-diesel-petrol-were-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-568803-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो टैंकर समेत कई वाहन और डीजल-पेट्रोल पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो टैंकर समेत कई वाहन और डीजल-पेट्रोल पकड़ा गया
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। एसडीएम प्रशांत वर्मा और सीओ नितिन तनेजा ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चौरीचौरा क्षेत्र के देवीपुर स्थित एक एक बगीचे में छापा कर डीजल चोरी के धंधे का पर्दाफाश किया। इस दौरान दो टैंकर समेत कई वाहन और डीजल-पेट्रोल पुलिस के हवाले किया गया जबकि धंधेबाज मौके से फरार हो गए।
देवीपुर के पास फोरलेन के किनारे एक बगीचे में टैंकर खड़ा कर डीजल, पेट्रोल की चोरी की जा रही थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दो टैंकर, कई गैलन में रखे डीजल व पेट्रोल, 50-50 लीटर तेल से भरा दो बड़ा गैलन लादकर खड़ी एक कार, एक टाटा मैजिक, दो बाइक, खाली गैलन व डीजल चोरी का उपकरण बरामद कर चौरीचौरा पुलिस के हवाले कर दिया। सप्लाई इंस्पेक्टर चौरीचौरा को विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।