फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Man crushed to death by trailer in accident, protest by keeping dead body on road

Gorakhpur News: हादसे में व्यक्ति की ट्रेलर से कुचलकर मौत, शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Man crushed to death by trailer in accident, protest by keeping dead body on road
गगहा में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे की घटना, एक घंटे तक ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने समझाबुझाकर कराया शांत, हाईवे के आवागमन को कराया बहाल
गगहा। इलाके परेशापार में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर डिवाइडर पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर का चालक मौके से भाग गया। मृतक की पहचान भलुआन निवासी दिग्विजय तिवारी (55) के रूप में हुई। मंगलवार दोपहर 12 बजे हुए हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी बांसगांव दरवेश कुमार, नायब तहसीलदार बांसगांव जिवेंद्र त्रिपाठी और गगहा व बांसगांव थाने की पुलिस पहुंची। क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एक घंटे बाद सड़क को खाली कराकर आवागमन बहाल कराया। बातचीत के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर भलुवान निवासी दिग्विजय तिवारी सरकारी कोटे की दुकान चलाते थे। मंगलवार को वह बाइक से पत्नी फूलमती तिवारी के साथ कौड़ीराम जा रहे थे। परेशापार सिंह ढाबे के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रजिस्टर का फोटो कापी कराने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच बड़हलगंज की तरफ से गोरखपुर जा रही ट्रेलर की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी पत्नी घटना देखकर वहीं पर अचेत होकर गिर गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इससे जाम लगना भी शुरू हो गया था। हालांकि मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी के समझाने पर ग्रामीण मान गए और आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय तिवारी के दो बेटे हैं। एक विदेश में और दूसरा घर रहकर कामकाज देखता है। बहू के नाम पर सरकारी कोटे की दुकान है, जिसे वह चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed