{"_id":"6705bf3311bdba06880ddf44","slug":"gorakhpur-news-maid-absconds-with-jewelery-from-former-deputy-mayors-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-710103-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व डिप्टी मेयर के घर से जेवर लेकर नौकरानी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व डिप्टी मेयर के घर से जेवर लेकर नौकरानी फरार
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर निवासी दिवंगत पूर्व डिप्टी मेयर भानू मुस्तफा के घर नौकरानी ने अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों के जेवर उड़ा दिए और फरार हो गई। बेटे इस्तफा ने बताया कि घटना के बाद से ही नौकरानी न तो काम पर आ रही है और न ही अपने घर पर है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज मामले की जांच कर रही है।
इस्तफा ने पुलिस ने बताया कि परिवार के सभी लोग दो अक्तूबर को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ गए थे। घर पर सिर्फ नाबालिग बेटा था। इस दौरान लॉकर को तोड़कर नौकरानी अन्नू ने चोरी की। छह अक्तूबर को लौटने के बाद लॉकर टूटा देखकर परिजनों को संदेह हुआ तो वह नौकरानी के घर पर पहुंच गए, लेकिन वह घर पर नहीं था। बेटे ने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिन से काम पर नहीं आ रही है। पुलिस केस दर्ज मामले की जांच कर रही है। राजघाट थाने की पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।