फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mahakal group now beats up youth in Jhangha, case against 11

Gorakhpur News: महाकाल ग्रुप ने अब झंगहा में युवक को पीटा, 11 पर केस

Fri, 03 May 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 03 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mahakal group now beats up youth in Jhangha, case against 11
झंगहा (गोरखपुर)। चौरीचौरा क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने के बाद अब महाकाल ग्रुप की एक और करतूत सामने आई है। इस ग्रुप से जुड़े मनबढ़ों ने अब झंगहा इलाके में एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस पांच नामजद समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इलाके की ग्राम पंचायत जंगल रसूलपुर नंबर दो टोला लक्ष्मीपुर निवासी अजय कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को उनके गांव के एक युवक से विवाद हो गया था। वह मंगलवार की शाम इटौवा पुल पर बैठा था। इसी बीच अमित चौहान, प्रमोद, अभिषेक चौहान, संदीप चौहान उर्फ महाकाल, आकाश ठठेरा व पांच-छह अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि ये सभी महाकाल ग्रुप नाम का गैंग चलाते हैं। पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed