फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mafia used to call themselves kingmakers in elections... now they are looking for shelter

Gorakhpur News: चुनावों में खुद को किंगमेकर बताते थे माफिया, अब तलाश रहे पनाहगार- यूपी से बाहर खोज रहे नेटवर्क

Sun, 26 May 2024 12:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अनुराग पांडेय, गोरखपुर
अनुराग पांडेय, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mafia used to call themselves kingmakers in elections... now they are looking for shelter
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव में इस बार बहुत कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। वे माफिया, जिनका कभी पूर्वांचल की राजनीति में बहुत दबदबा था, खुद को किंगमेकर बताते थे, वे इस बार परिदृश्य से बाहर नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार न ही राजनेताओं की रैली में वे अभी तक देखे गए।

विज्ञापन


ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि कभी राजनीति में उथल-पुथल मचाने का दम भरने वाले जिले के माफिया वर्तमान में हैं कहां? पता चला है कि इनमें से कई ने दूसरे राज्यों में धंधा जमा लिया हैं, या वहां पनाहगार तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर अजीत शाही मध्य प्रदेश में कोई नया काम शुरू कर चुका है। वहीं, शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह भी जेल से छूटने के बाद दिल्ली के आस-पास काम जमाने के लिए जमीन तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों जिले के टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ही समय-समय पर संबंधित थाने के संपर्क में आकर अपनी हाजिरी भी देते रहते हैं। इसी तरह अभी हाल ही में जेल से छूटे बेतियाहाता के सत्यव्रत राय ने बाहर आकर शादी रचाई है। वह भी जिले से दूरी बनाए हुए है।

फरार राघवेंद्र यादव का नहीं लगा सुराग
बदमाशों की टॉप-10 सूची में शामिल राघवेंद्र यादव वर्ष 2018 से ही फरार चल रहा है। वह यूपी के माेस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है, उसपर ढाई लाख का इनाम रखा गया है। यह भले ही फरार है, लेकिन इसे लेकर पुलिस हमेशा अलर्ट रहती है। इसने फरारी के दौरान ही गांव आकर दो हत्याएं की थीं। लाख प्रयास के बाद भी पुलिस इस तक नहीं पहुंच पा रही है।

बाहर की जेलों में दो माफिया
जिले के टॉप 10 बदमाशाें की लिस्ट में शामिल सहजनवां के मल्हीपुर का प्रदीप सिंह देवरिया जेल में बंद है। जबकि राकेश यादव मऊ जेल में बंद है। दोनों ही जेल काट रहे हैं, लेकिन बाहर आने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों बेल के लिए प्रयास करेंगे।

टॉप 10 बदमाशों में शामिल हुआ कमलेश
जिले के टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट में एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार का भू-माफिया कमलेश यादव अपने कारनामाें की वजह से शामिल हो गया है। वह वर्तमान में जिला जेल में बंद है। कमलेश बेल कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।


ये बदमाश भी टॉप 10 में शामिल
सात बदमाशों के अलावा टॉप 10 की लिस्ट में बेलघाट थाने के बहादुरपुर बुजुर्ग निवासी हिस्ट्रीशीटर शैलेंद्र प्रताप सिंह, बांसगांव धसका निवासी हिस्ट्रीशीटर राधे उर्फ राधेश्याम यादव और खजनी बसडीला निवासी सुभाष शर्मा का नाम शामिल है। पुलिस के मुताबिक, इन्होंने अपराध से तौबा कर लिया है और वे अब जिले में नहीं दिखते हैं। निगरानी में लगी पुलिस को भी ये क्या कर रहे हैं, इनके बारे में ठीक से जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed