फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Livestock extension officer cheated of Rs 32 lakh

Gorakhpur News: पशुधन प्रसार अधिकारी से 32 लाख की ठगी

Thu, 06 Mar 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Livestock extension officer cheated of Rs 32 lakh
जमीन बेचने के नाम पर गोरखपुर के युवक बनाया शिकार, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन


महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के गांगी बाजार में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी से एक व्यक्ति ने जमीन बेचने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं आरोपी अब पशुधन प्रसार अधिकारी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित पशुधन प्रसार अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांगी बाजार में पशुधन प्रसार अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। इतना ही नहीं वह गांगी बाजार में रहते भी हैं। इसी बीच 2018 में उनकी मुलाकात सुनील कुमार निवासी सिक्टौर मानीराम गोरखपुर से हुई। सुनील ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये खाते में और 12 लाख रुपये नकद ले लिया, लेकिन अभी तक न ही उन्हें जमीन दिया, न ही दी गई रकम वापस किया।
विज्ञापन

काफी दिनों से सुनील उन्हें टरका रहा है। इतना ही नहीं पूछताछ करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। पनियरा थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह के अनुसार, मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सुनील कुमार निवासी सिक्टौर मानीराम गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed