फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: List of legal practitioners and document writers involved in stamp theft game is being prepared.

Gorakhpur News: स्टांप चोरी के खेल में शामिल विधि व्यवसायी और दस्तावेज लेखकों की बन रही सूची

Sat, 01 Mar 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: List of legal practitioners and document writers involved in stamp theft game is being prepared.
शासन के निर्देश के बाद निबंधन कार्यालयों में जुटा रहे अभिलेख
विज्ञापन

कम से कम पांच दस्तावेजों में स्टांप चोरी का केस दर्ज होना जरूरी, सबसे ज्यादा मामले सदर व चौरीचौरा तहसील में
गोरखपुर। जमीन की खरीद-फरोख्त, पॉवर ऑफ अटार्नी, वरासत आदि के मामलों में स्टांप चोरी के खेल में शामिल विधि व्यवसायी और दस्तावेज लेखकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शासन के निर्देश पर ऐसे विधि व्यवसायी और दस्तावेज लेखकों की सूची तैयार की जा रही है, वर्ष 2024-25 में जिनकी ओर से तैयार कम से कम पांच दस्तावेजों में स्टांप चोरी का केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा स्टांप चोरी के मामले सदर और चौरीचौरा तहसील में हैं।


स्टांप चोरी के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए अपर महानिरीक्षक निबंधन आशीष कुमार ने 24 फरवरी 2025 को सभी आईजी स्टांप को पत्र जारी किया है। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि स्टांप कमी से संबंधित दस्तावेज लेखकों और विधि व्यवसायियों के नाम, पता और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित सूची तैयार कर शासन को तत्काल भेजी जाए। आदेश आने के बाद निबंधन कार्यालय में हड़कप मच गया है। सदर और चौरीचौरा तहसील में सबसे ज्यादा स्टांप चोरी के केस दर्ज हुए हैं। पॉवर ऑफ अटार्नी के कुछ बड़े मामले भी पकड़े गए हैं जिनमें को करोड़ों को खेल किया गया है। ऐसे मामलों के डीड तैयार कराने वाले विधि व्यवसायी और दस्तावेज लेखकों का परीक्षण कराया जा रहा है कि स्टांप चोरी के कितने मामलों में इनकी भूमिका है। सभी तहसीलों की सूची दो से तीन दिनों में मिलने की उम्मीद है। एआईजी स्टांप संजय कुमार दूबे ने बताया कि सभी निबंधन कार्यालयों से रिपोर्ट मांगी गई है। सूची आने के बाद उसका परीक्षण भी कराया जाएगा। जिसके बाद सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed