{"_id":"678961e0b96ccf86ef0bc782","slug":"gorakhpur-news-link-expressway-overpass-to-be-built-in-sikriganjnoc-received-from-pwd-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-812074-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस-वे: सिकरीगंज में बनेगा ओवरपास..पीडब्ल्यूडी से मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस-वे: सिकरीगंज में बनेगा ओवरपास..पीडब्ल्यूडी से मिली एनओसी
विज्ञापन
गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेस-वे पर सिकरीगंज में एक ओवरपास के प्रोजेक्ट को पीडब्ल्यूडी ने एनओसी दे दी है। इसके बन जाने से सिकरीगंज-बेलघाट के वाहनाें को लिंक एक्सप्रेस-वे पार करने में दिक्कत नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने व बिजली के तार-पोल हटाने का काम शुरू हो गया है।
सिकरीगंज से बेलघाट जाने वाली सड़क गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को पार करती है। सिकरीगंज के पास स्थानीय वाहनों के सड़क पार करने में आने वाली दिक्कत को देखते हुए इस सड़क पर एक ओवरपास (ओवरब्रिज से छोटा पुल) बनाने की योजना को मंजूरी मिली थी। इसे सिकरीगंज भूमिधर इंटर कालेज के पीछे से राम-जानकी मार्ग से जोड़ा जाएगा। वहीं लिंक एक्सप्रेस-वे का टोल प्लाजा भी बनेगा। सिकरीगंज से बेलघाट जाने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क पर यह ओवरपास बनाया जा रहा है, जो लिंक एक्सप्रेस वे के ऊपर से गुजरेगा। इससे आवागमन में दिक्कत नहीं आएगी।