{"_id":"678abb8499750957900c7878","slug":"gorakhpur-news-licenses-of-four-shops-selling-agricultural-defense-chemicals-suspended-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-812566-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कृषि रक्षा रसायन बेचने वाली चार दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कृषि रक्षा रसायन बेचने वाली चार दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड
विज्ञापन
कृषि विभाग का छापा, 40 दुकानों की जांच में तीन को कारण बताओ नोटिस
गोरखपुर। गुणवत्ता युक्त कृषि रक्षा रसायन निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने एवं कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य से जिले भर में पेस्टीसाइट बेचने वाली दुकानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों की तरफ से शुक्रवार को छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह और जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरडी वर्मा द्वारा अलग अलग तहसीलों पर अपनी टीम द्वारा छापा डाला गया। इसमें चार दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं।
यह जानकारी कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि रसायन में किसी प्रकार का मिलावट न हो तथा नकली रसायन किसानों को न मिले इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में एक साथ छापे की कार्रवाई की गई। उसी के तहत जिलाधिकारी ने यहां भी टीम गठित की थी। उनके निर्देश पर जिले भर में 40 दुकानों की जांच की गई। उसमें से 20 दुकानों से नमूना लिया गया। चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। जबकि तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यह छापा सदर तहसील, सहजनवा, कैंपियरगंज, चौरी चौरा, बांसगांव, गोला और खजनी क्षेत्र में स्थित कृषि रक्षा रसायन प्रतिष्ठानों पर डाला गया।