{"_id":"67dc6e448ea8e448f80725f4","slug":"gorakhpur-news-license-of-four-nursing-homes-in-the-city-may-be-confiscated-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-876405-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के चार नर्सिंग होम का जब्त हो सकता है लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के चार नर्सिंग होम का जब्त हो सकता है लाइसेंस
विज्ञापन
आठ अस्पतालों की तरफ से दिए गए जवाब का परीक्षण करा रहा है स्वास्थ्य विभाग
गोरखपुर। मरीज माफिया से सांठगांठ का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग शहर के चार बड़े निजी अस्पतालों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इन अस्पतालों का लाइसेंस जब्त हो सकता है। कार्रवाई से पहले इन अस्पतालों की एक बार और जांच होगी। चर्चा है कि दो से तीन दिन में इन अस्पतालों पर कार्रवाई हो जाएगी।
बिहार, कुशीनगर और देवरिया से आने वाले मरीजों को बरगलाकर चुनिंदा निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाने वाले धंधेबाज इसके बदले मोटी रकम पाते हैं। एक स्टिंग में कैमरे के सामने भी डॉक्टरों ने इस बात को स्वीकार किया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि दो से तीन दिन में इनमें से चार अस्पतालों की दोबारा जांच होगी और उनके लाइसेंस भी निरस्त हो सकते हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। अस्पतालों के जवाब का परीक्षण करने के बाद इस पर वरिष्ठ अफसरों से भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।