फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Leopard roaming in the population... out of the reach of the rescue team

Gorakhpur News: आबादी में घूम रहा तेंदुआ...कोलकाता के थर्मल ड्रोन से वन निगम कर रहा निगरानी

Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

वन विभाग ने कोलकाता से थर्मल ड्रोन मंगवाए हैं। इसके आने के बाद रात में पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई हैं। ये टीमें रात में इलाके में गश्त कर रही हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Leopard roaming in the population... out of the reach of the rescue team
सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पादरी बाजार (गोरखपुर)। मोहनापुर में आबादी के बीच पिछले 10 दिन से तेंदुआ घूम रहा है। इससे आसपास के लोग दहशत में हैं। रात में उन्हें नींद नहीं आ रही। डर से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे। वन विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है, लेकिन तेंदुआ उनकी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


दो बार वह सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखा गया है, लेकिन पिछले पांच दिनों से उसकी कोई हरकत कैद नहीं हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि वह वापस जंगल की तरफ चला गया है।
विज्ञापन


मोहनापुर में तेंदुआ पहली बार 28 जुलाई की भोर में एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखा गया था। उसी दिन तेंदुए ने एक महिला के चेहरे पर हमला भी किया था। हालांकि, फूल तोड़ने गई महिला उसे देख नहीं पाई। उसे लगा कि कुत्ते ने हमला किया है लेकिन डॉक्टर के पास जाने पर पता चला कि यह किसी बड़े जानवर का हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम को सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल होने लगा। वन विभाग की टीम ने भी उसी दिन से तलाश शुरू कर दी। दो दिन बाद एक घर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दोबारा तेंदुआ दिखा। इसके बाद से वह कहां रह रहा है, इसके बारे में किसी को भी नहीं पता। दो बार तेंदुआ रात में ही देखा गया है लेकिन मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट कम हैं, इसलिए दिक्कत हो रही है।

इसके लिए वन विभाग ने कोलकाता से थर्मल ड्रोन मंगवाए हैं। इसके आने के बाद रात में पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी।

झाड़ियों में रह रहा तेंदुआ
मोहनापुर में कई खाली प्लॉट हैं। चारों तरफ से बाउंड्रीवॉल बनवाकर लोगों ने छोड़ दिया है। बरसात में इसमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। वन विभाग के लोगों का कहना है कि तेंदुआ इन्हीं किसी प्लॉट या खाली मकान में रह रहा है। इलाके में कुत्ते और सियार हैं, उन्हें अपना भोजन बना लेता है। हालांकि, पिछले चार-पांच दिनों से तेंदुआ नजर नहीं आया है।


सीसीटीवी फुटेज देख रही टीम

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई हैं। ये टीमें रात में इलाके में गश्त कर रही हैं। साथ ही मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देख रही है ताकि तेंदुए की किसी भी गतिविधि की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed