{"_id":"68d98fbc1ac0193a7908c45b","slug":"gorakhpur-news-leopard-from-balrampur-has-triglyceride-and-thyroid-problems-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1086459-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बलरामपुर से आए तेंदुए को हुआ ट्राइग्लिसराइड और थायराइड, 'मैलानी' की आंखों में भी संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बलरामपुर से आए तेंदुए को हुआ ट्राइग्लिसराइड और थायराइड, 'मैलानी' की आंखों में भी संक्रमण
Mon, 29 Sep 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:12 AM IST
सार
चिड़ियाघर के उप निदेशक और मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुए का उपचार चल रहा है और वह सामान्य भोजन और पानी ले रहा है। हालांकि, उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। तेंदुए को बलरामपुर के सुहेलवा से रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लाया गया था। तेंदुए की उम्र 14 वर्ष है।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चिड़ियाघर के पशु अस्पताल में रह रहा तेंदुआ गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है। बलरामपुर के सुहेलवा से रेस्क्यू कर लाए गए 14 वर्षीय इस तेंदुए में हाल ही में शरीर में सूजन देखने को मिली, जिसके बाद चिकित्सकों ने खून की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में ट्राइग्लिसराइड, थायराइड और सामान्य से कई गुना अधिक कोलेस्ट्राल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के उप निदेशक और मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुए का उपचार चल रहा है और वह सामान्य भोजन और पानी ले रहा है। हालांकि, उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। तेंदुए को बलरामपुर के सुहेलवा से रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लाया गया था। तेंदुए की उम्र 14 वर्ष है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले इसके शरीर हो रहे सूजन को देखकर आईवीआरआई बरेली के चिकित्सकों की सलाह पर खून की जांच कराई गई। रिपोर्ट में ट्राइग्लिसराइड, थायराइड और कोलेस्ट्राल बढ़ने की पुष्टि हुई। हालांकि, वह सामान्य तरीके भोजन और पानी ले रहा है।
विज्ञापन
वहीं, बाघिन मैलानी की खराब आंखों की जांच के लिए बाहर से विशेषज्ञों की टीम आई थी। जांच में उसकी दोनों आंखें 90 प्रतिशत खराब मिली और सही होने की उम्मीद नहीं होने पर उपचार बंद कर दिया गया।