फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Land records will be digital...Union Agriculture Minister launches 'Naksha' project

Gorakhpur News: डिजिटल होंगे जमीन के रिकॉर्ड...केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉन्च की ‘नक्शा’ परियोजना

Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Land records will be digital...Union Agriculture Minister launches 'Naksha' project
नगर निगम सदन हाॅल में हुआ कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण
विज्ञापन

10 नए वार्डों में आधुनिक तकनीकों से भूमि रिकॉर्ड डिजिटल होगा

कार्यक्रम के बाद ड्रोन उड़ाकर गोरखपुर में ‘नक्शा’ प्रोग्राम की हुई शुरुआत

गोरखपुर। भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने के लिए मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘नक्शा’ कार्यक्रम को लॉन्च किया। नगर निगम में इसका वर्चुअल प्रसारण किया गया। परियोजना के पायलट प्रोजेक्ट में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-झांसी नगर निगम समेत आठ नगर पालिका परिषदों को शामिल किया गया है।
परियोजना का मकसद शहरी भूमि सर्वेक्षण को आधुनिक तकनीक से पारदर्शी और सटीक बनाना है। कार्यक्रम के बाद ड्रोन उड़ाकर गोरखपुर में ‘नक्शा’ प्रोग्राम की शुरुआत हुई। नगर आयुक्त ने गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नक्शा पायलट प्रोजेक्ट में नगर निगम के 10 नए वार्ड रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, गायघाट और देवी प्रसाद नगर शामिल हैं। इसके तहत आधुनिक तकनीकों से भूमि रिकॉर्ड डिजिटल होगा। इससे भू-सूचना को सटीक और पारदर्शी बनाया जा सकेगा, जिससे जमीन से जुड़े विवादों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी भूमि रिकाॅर्ड्स के लिए एक सटीक और व्यापक भू-स्थानिक डाटाबेस तैयार करना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी घरौनी उपलब्ध कराई जा सकेगी। संपत्ति कर का आकलन भी सटीक होगा। यह कार्यक्रम हवाई और जमीनी सर्वेक्षणों को उन्नत जीआईएस तकनीक के साथ जोड़कर भूमि प्रबंधन और प्रशासनिक निगरानी को बेहतर बनाएगा। योजना के तहत जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी का उपयोग करके शहरी भूमि सर्वेक्षण को आधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के लागू होने से अदालती मामलों, कानूनी दस्तावेजीकरण और ऐतिहासिक भूमि डाटा विश्लेषण में आसानी आएगी। इस डेटा से जमीनों की जोनिंग बेहतर हो पाएगी। इसके साथ ही इससे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने और शहरी योजना के विकास में तेजी आएगी।

लॉचिंग समारोह में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह समेत राजस्व अधिकारी, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, अजय राय, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, देवेंद्र गौड पिंटू, पार्षद प्रतिनिधि बृजेश सिंह छोटू समेत अन्य पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed