फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Land found in Harsevakpur for Sahitya Park, proposal sent to the government

Gorakhpur News: साहित्य पार्क के लिए हरसेवकपुर में मिली जमीन, शासन को भेजा प्रस्ताव

Thu, 20 Mar 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Land found in Harsevakpur for Sahitya Park, proposal sent to the government
4.50 एकड़ सीलिंग की जमीन नगर निगम ने सीएंडडीएस-यूनिट 42 को सौंपी
विज्ञापन

11.99 करोड़ रुपये का बना एस्टीमेट
गोरखपुर। हरसेवकपुर में नगर निगम साहित्य पार्क बनाएगा। वार्ड नंबर 31 में नगर निगम ने 8.50 एकड़ जमीन कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट-42 को सौंप दी है। इसके साथ 11.99 करोड़ रुपये के एस्टीमेट और चयनित जमीन के ब्योरे के साथ शासन में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
नगर निगम हरसेवकपुर नंबर दो में अम्माचरण चौराहा के पास साहित्य पार्क बनाएगा। इस पार्क का उद्देश्य साहित्य प्रेमियों, लेखकों और विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अध्ययन, लेखन, कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ विचार-विमर्श भी कर सकें। पार्क में साहित्य, अध्यात्म और योग से जुड़े महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित होंगी। उनके अनमोल विचार पत्थर की पट्टिकाओं पर अंकित होंगे। ओपन लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जहां लोग निशुल्क पुस्तकें पढ़ सकेंगे और साहित्यिक विमर्श कर सकेंगे। युवा कवियों और लेखकों को प्रेरित करने के लिए नियमित रूप से ओपन माइक सेशन, काव्य गोष्ठियां और साहित्यिक चर्चाएं आयोजित होगी। पार्क में हरे-भरे पेड़, झील, फव्वारे और छायादार स्थान होंगे।
विज्ञापन

पार्क में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की मूर्ति भी स्थापित होगी। यह पार्क गोरखपुर और उसके आस-पास के प्रतिष्ठित महापुरुषों गुरु गोरक्षनाथ, महात्मा बुद्ध, संतकबीर, परमहंस योगानंद के महान विचारों को समर्पित होगा। वहीं, कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद, फिराक गोरखपुर समेत अन्य की स्मृतियों को संजोने के लिए पार्क को विशेष रूप से साहित्यिक एवं दार्शनिक स्वरूप मिलेगा। मुख्य अभियंता नगर निगम संजय चौहान ने बताया कि साहित्य पार्क के लिए शासन में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव, एस्टीमेट और जमीन संबंधित ब्योरा भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed