{"_id":"67e450f3f4b4cdf86b03d3d5","slug":"gorakhpur-news-lal-diggi-park-will-be-beautified-first-installment-of-rs-938-crore-released-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-882076-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लाल डिग्गी पार्क का होगा सुंदरीकरण, पहली किस्त 9.38 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लाल डिग्गी पार्क का होगा सुंदरीकरण, पहली किस्त 9.38 करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन
प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के बाद शासनादेश जारी, 28.80 करोड़ रुपये से होगा सुंदरीकरण
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होगा निर्माण, टेंडर की तैयारी
गोरखपुर। लाल डिग्गी स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क का 26.80 करोड़ से सुंदरीकरण होगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। निर्माण के लिए 9.38 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है।
पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के सुंदरीकरण के साथ अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल का स्मारक भी बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार को भव्य रूप में सजाया जाएगा, जो इस पार्क को एक नई पहचान देगा। पार्क में टिकट और अन्य सुविधाओं से आय अर्जित कर गोरखपुर नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। पर्यटकों के लिए पार्क में फूडकोर्ट, ओपन एयर थियेटर, बाल वाटिका और संगीत फव्वारे जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, लेजर-शो का भी आयोजन होगा, जो पर्यटकों के अनुभव को और यादगार बनाएगा। पुस्तकालय के निर्माण से यह स्थान शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी केंद्र बनेगा।
मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क की शान को बढ़ाते हुए पर्यावरण, संस्कृति और पर्यटन का संगम प्रस्तुत करेगा। जल्द फर्म चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।