फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Lakhs robbed in the name of sending people to South Africa, 10 thousand bounty arrested

Gorakhpur News: साउथ अफ्रीका भेजने के नाम पर लाखों हड़पे, 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Lakhs robbed in the name of sending people to South Africa, 10 thousand bounty arrested
पीपीगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 130 लोगों के 80 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पुलिस ने शुक्रवार रात जंगल कौड़िया क्षेत्र से दक्षिण अफ्रीका भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गगहा के हरिखोरा गांव निवासी आरोपी अभयनाथ मौर्य उर्फ सौरभ पांडेय पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। आरोप है कि उसने विदेश भेजने का झांसा देकर 130 लोगों से 80 लाख रुपये की जालसाजी की है। दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरोह ने शीतल ट्रेनिंग एंड ट्रेड स्टेट सेंटर नाम से जंगल कौड़िया में ऑफिस खोला था। इसमें लोगों को पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट टिकट दिलाने का लालच देकर ठगी की जाती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर रुपये लेता था। पीड़ितों को 17 और 18 अप्रैल 2024 की तारीखों के लिए हवाई यात्रा के टिकट दिए गए थे। जब ये लोग एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि टिकट रद्द है और वीजा फर्जी है।
विज्ञापन

इसके बाद 42 पीड़ितों ने एकजुट होकर पीपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना गगहा के हरिखोरा गांव में रहने वाला अभयनाथ मौर्य है। इसे लोग सौरभ पांडेय नाम से भी जानते थे। इसके अलावा गगहा का चंदन (निकेतन नाम से सक्रिय) और खोराबार का निकेतन त्रिपाठी भी गिरोह में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रकम को दो बैंक खातों में जमा कराते थे। पीड़ितों का आरोप है कि हर व्यक्ति से करीब 65 हजार रुपये वसूले गए थे। मामले में आरोपी बनाए गए निकेतन त्रिपाठी और एक अन्य को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed