फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Lack of oxygen in Suryakund Dham pond...fish die again

Gorakhpur News: सूर्यकुंड धाम पोखरे में ऑक्सीजन की कमी...फिर मरीं मछलियां

Sat, 01 Nov 2025 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Lack of oxygen in Suryakund Dham pond...fish die again
मत्स्य विभाग के अनुसार धूप नहीं होने से पोखरे में रुक गई है प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से पंपिंग सेट लगाकर पानी को निकालकर दोबारा भरा गया
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम पोखरे में गंदगी, ऊपर तल पर फैले तेल और धूप नहीं निकलने की वजह से प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया ही रुक जा रही है। इसी वजह से शुक्रवार को भी तालाब में मछलियां मरीं। मत्स्य विभाग के विशेषज्ञों ने पहुंचकर पोखरे में ताजा पानी डालने का सुझाव दिया। इसके बाद नगर निगम ने पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालकर दोबारा तालाब में डाला।
जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के अगले दिन पोखरे में मछलियों के मरने पर आसपास के लोगों ने मत्स्य विभाग और नगर निगम को सूचना दी थी। कर्मचारियों के सुझाव पर तालाब में केले का तना काटकर डाला गया। शुक्रवार को भी मछलियों के मरने का सिलसिला नहीं थमा तो जिला प्रशासन और नगर निगम को फिर सूचित किया गया।
विज्ञापन


सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा के दौरान बारिश होने के कारण दीपक का तेल पोखरे की ऊपरी सतह पर फैल गया। बृहस्पतिवार से मछलियां मरने लगीं। शुक्रवार को भी मछलियां मरीं। लोगों ने बताया कि पूजन सामग्रियों के अलावा शादी-विवाह के अवशेषों को भी लोग पोखरे में फेंक देते हैं। समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्रा ने अफसरों को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम की ओर से तीन पंपिंग सेट लगाकर दूषित पानी को निकाल कर स्वच्छ पानी भरने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



------
वर्जन
सूर्यकुंड पोखरे में गंदगी है। पोखरे में मछलियों की संख्या अधिक है। तीन दिन तक धूप नहीं होने की वजह से प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया रुक गई है, इसीलिए मछलियां मर रही हैं। पोखरे से मछलियां निकालकर उन्हें नदी में छोड़ना होगा। इसके अलावा ताल की सफाई करानी होगी।
- ब्रजेश कुमार, उप निदेशक मत्स्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed