फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Lack of facilities in urban primary health centers, patients are going to other hospitals

Gorakhpur News: नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का अभाव, मरीज जा रहे दूसरे अस्पताल

Tue, 05 Aug 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Lack of facilities in urban primary health centers, patients are going to other hospitals
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र इलाहीबाग, निजामपुर और जाफरा बाजार में कम ही मरीज आ रहे इलाज को
विज्ञापन

तकनीशियन के अभाव में दो साल से मरीजों की नहीं हो रही जांच
गोरखपुर। जिले के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बदहाल है। सोमवार को इलाहीबाग, निजामपुर और जाफरा बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए बहुत ही कम मरीज पहुंचे। कई जगह डॉक्टर व कर्मचारी तो थे लेकिन जांच सुविधाओं का अभाव, तकनीशियन की कमी और खराब पड़ी मशीनें मरीजों की जेबें ढीली कर रही हैं।
दोपहर 12:05 बजे हजारीबाग स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 मरीज इलाज करा चुके थे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्पणा मल्ल समेत फॉर्मासिस्ट, एएनएम और स्टाफ नर्स मौजूद थीं। डॉक्टर एक मरीज का उपचार कर रही थीं। यहां पंजीकरण रजिस्टर का रखरखाव ठीक नहीं था। कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर की नियुक्ति हाल में ही हुई है। व्यवस्था सुधारने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

दोपहर 12:40 बजे निजामपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मरीजों के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सद्दाफ परवीन ने बताया कि सुबह से अब तक 29 मरीज इलाज के लिए आए। केंद्र पर दो साल से कोई लैब टेक्नीशियन नहीं है। ऐसे में सीवीसी और हेल्थ एटीएम जैसी जांच मशीनें धूल फांक रही हैं। जांच नहीं होने के कारण मरीजों को दूसरे केंद्रों या अस्पताल में भेजना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........
हेल्थ एटीएम खराब, नहीं हो पा रहीं जरूरी जांचें
दोपहर 1:10 बजे जाफरा बाजार स्थित केंद्र पर एक मरीज त्वचा संक्रमण की दवा लेकर जाते मिला। केंद्र पर आठ कर्मचारियों की नियुक्ति है। डॉ. अरुण वर्मा किसी कार्यवश सीएमओ ऑफिस गए हुए थे, जबकि फॉर्मासिस्ट केंद्र पर मौजूद नहीं थे। एक दिन पहले फॉर्मासिस्ट साप्ताहिक अवकाश पर थे। यहां सुबह से 34 मरीजों का इलाज हुआ था। केंद्र पर हेल्थ एटीएम मशीन खराब पड़ी है। इससे मरीजों की जरूरी जांच नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि इसकी मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed