{"_id":"67b4dd10313e92a8c40f6bed","slug":"gorakhpur-news-lack-of-buses-at-the-stationdifficult-to-go-to-delhi-lucknow-and-kanpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-844867-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्टेशन पर बसों का अभाव...दिल्ली, लखनऊ और कानपुर जाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्टेशन पर बसों का अभाव...दिल्ली, लखनऊ और कानपुर जाना मुश्किल
Wed, 19 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज के लिए 250 बसें, लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए 80 से 90
कचहरी बस स्टेशन पर लखनऊ जाने के लिए नहीं थी बस
गोरखपुर। प्रयागराज जाने के लिए परिवहन निगम की ओर से 250 बसों की व्यवस्था की गई है, लेकिन दिल्ली, कानपुर व लखनऊ जाने की बसें 80 व 90 से घटकर लगभग 10 से 12 हो गईं हैं। इसके चलते इन जगहों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्रयागराज के यात्री ज्यादा होने से परिवहन निगम की ओर से बस को इसी रूट पर ज्यादा चलाया जा रहा है। कुछ ही बसें अन्य रूटों पर चल रही हैं।
मंगलवार दोपहर कचहरी बस स्टेशन पर लखनऊ के लिए कोई बस नहीं थी। श्रद्धालु काफी संंख्या में प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे थे। कुछ यात्री जिन्हें लखनऊ जाना था, वह वैकल्पिक साधन का प्रयोग किए। वहीं रेलवे बस स्टेशन पर लखनऊ, कानपुर व दिल्ली के लिए बस दो घंटे बाद मिली। राप्ती नगर डिपो के एआरएम एके सिंह ने बताया कि यहां से सामान्य दिनों में लगभग 11 से 12 बसें जाती थीं, लेकिन आज कल दो से तीन बसें ही जा रहीं हैं। वहीं इन बसों में ज्यादा सवारी प्रयागराज की होने से इसे प्रयागराज मोड़ दिया जा रहा है।
परिवहन निगम के आरएम लव कुमार सिंह का कहना है कि पहली प्राथमिकता प्रयागराज को दी जा रही है। वर्तमान में लंबी दूरी की बसें लगभग आधे से कम हो गईं हैं। इस समय रेलवे बस स्टेशन से 10 से 12 बसें ही दिल्ली, लखनऊ व कानपुर के लिए चल रहीं हैं। सामान्य दिनों में इनकी संख्या 80 से 90 रहती है।
विज्ञापन
--
महाकुंभ के दौरान चालकों की कमी से जूझ रहा परिवहन निगम
कचहरी और रेलवे बस स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली बसों में भीड़ है, जिससे चलते चालकों पर दबाव बढ़ गया है। जाम के कारण यात्रा का समय 18 से बढ़कर 35 घंटे हो गया है। लगातार सफर से चालकों को आराम नहीं मिल रहा है। चालकों की छुट्टियां भी रद्द हैं। परिवहन निगम चालक-परिचालक की कमी से जूझ रहा है। उधर, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 250 बसें प्रतिदिन चलाई जा रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ खत्म होते ही व्यवस्था सामान्य होगी।