{"_id":"688a7605f13f7443530e4778","slug":"gorakhpur-news-lab-technician-assaulted-and-robbed-of-cash-and-mobile-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1021181-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लैब टेक्निशियन से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लैब टेक्निशियन से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटे
विज्ञापन
पीड़ित ने बाइक सवार पांच बदमाशों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के हड़हवा पुल के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हॉस्पिटल से घर जा रहे लैब टेक्निशियन से मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूूट ली। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पीआरवी ने जांच पड़ताल के बाद बलुआ पुलिस चौकी पर तहरीर देने के लिए कहा।
थाना प्रभारी ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। मूल रूप से महराजगंज के सिकंदरा जीतपुर निवासी राजेन्द्र प्रजापति गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लैब टेक्निशियन (एलटी) के पद पर कार्यरत हैं। राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे रोज की तरह ड्यूटी समाप्त कर अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में हड़हवा पुल के आगे पहुंचे ही थे कि बाइक सवार युवकों ने उन्हें इशारा करते हुए रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते युवकों ने मारपीट करते हुए उनकी स्कूटी की चाबी छीनकर फेंक दी। इसके बाद उनके जेब में पड़े 9540 रुपये और मोबाइल लेकर भाग निकले।
पीड़ित ने बुधवार सुबह बलुआ पुलिस चौकी पर तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार, दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस संबंध मेें थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।