फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kumar Associate sent money to the account

Gorakhpur News: कुमार एसोसिएट ने खाते में भेजे रुपये

Wed, 06 Nov 2024 03:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kumar Associate sent money to the account
गोरखपुर। दरोगा के बेटे अग्निवेश राय के खाते में एक जुलाई को कुमार एंड पॉटनीस एसोसिएट ने 49, 60, 491 लाख रुपये भेजे थे। इसके बाद 24 घंटे के अंदर ही सारी रकम विभिन्न अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई थी। अग्निवेश पहले पीपीगंज में एक कंपनी में काम करता था, उस दौरान असुरन स्थित बैंक में सैलरी अकाउंट खोला था।
विज्ञापन

कंपनी बदलने पर उसने खाता वैसे ही छोड़ दिया था। इस दौरान उसके खाते में दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदल दी गई। इस वजह से उसे कुछ भी जानकारी नहीं हुई। महाराष्ट्र से पुलिस आने पर उसे पता चला कि पूणे में उसपर जालसाजी में केस दर्ज किया गया है। अग्निवेश की मां निर्मला राय ने तहरीर के माध्यम से यह जानकारी एम्स को पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर सोमवार को एम्स थाने में अज्ञात व्यक्ति और बैंक के कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया। बैंक में दरोगा के बेटे का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी कैसे बदली गई, अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। असुरन स्थित बैंक कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed