{"_id":"674a1ddcd9d8a3a51c046924","slug":"gorakhpur-news-knife-attack-over-playing-song-in-wedding-procession-three-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-763140-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बरात में गाना चलाने को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बरात में गाना चलाने को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल
Sat, 30 Nov 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। बड़हरिया गांव में बृहस्पतिवार की रात एक बरात में गाने को लेकर बराती आपस में भिड़ गए। इसके बाद मारपीट और चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। बरात में आए दोनों पक्षों की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर क्षेत्र के डोमिनगढ़ निवासी अरुन निषाद का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट टोला बड़हरिया में बरात गए थे, दरवाजे पर पहुंचने से पहले बराती बैंड-बाजे पर नाच रहे थे। इस दौरान एक जातिसूचक गाना बजने लगा। गाना चलवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बरात में आए बबलू, डबलू, जितेंद्र और उसके अन्य भाइयों ने मिलकर लाठी-डंडे व चाकू से अन्य बराती पर हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।